One Plus 9 Series Specifications
One Plus 9 Series की खास बातें -
- Series के सभी फोनों में होगा Snapdragon 888 processor
- 120 Hz Fast refresh rate
- Fluid Amoled Display
- 48 MP Quad Camera Setup
oneplus हमेशा से flagship phones को अच्छी कीमत में लाने के लिए market में फेमस है , इस बार भी oneplus अपने upcoming oneplus 9 series को जल्द ही लॉन्च करने वाली है , जिसकी बात काफी लम्बे समय से चली आ रही है।
इस बार oneplus 9 Series के तीन फोन्स लांच होंगे , जो की Oneplus 9 , 9R और 9 Pro होंगे। तीनों फ़ोन्स में लगभग same स्पेसिफिकेशन्स होंगे , थोड़ा बहुत ही इनके design , camera और फीचर्स में फर्क होगा। कुछ leaks के ऊपर बात करें तो Oneplus 9 और 9 Pro दोनों में ही 6.7 इंच की Fluid Amoled डिस्प्ले और साथ में 120 Hz का Fast Refresh Rate होगा। दोनों फ़ोन्स में Snapdragon 888 का processor मिलेगा जो 5G को सपोर्ट करेगा। कैमरे की बात करें तो दोनों में ही 48 MP का मैन कैमरा , 50 MP का Ultrawide कैमरा , 8 MP का टेलिस्कोप कैमरा और 2 MP का macro लेंस होगा। leaks के अनुसार कैमरे में Sony - IMX 766 का इमेज सेंसर उपयोग किया जायेगा।
Oneplus 9R में 6.5 इंच का Fluid Amoled Display मिलेगा , और साथ में 120 Hz का refresh rate मिलेगा और इसमें भी same Snapdragon 888 5G प्रोसेसर देखने को मिलेगा। कैमरे के मामले में इसमें 48+16+8+2 MP का Quad कैमरा Setup देखने को मिलेगा और front में 20 MP की सेल्फी देखने को मिलेगी।
इस बार oneplus ने specially , Hasselblad कंपनी के साथ पार्टनरशिप की है। आपको बता दें की Hasselblad , sweedish कंपनी है , जो की कैमरा डिज़ाइन , lenses और कैमरा Equipments बनाने के बहुत मशहूर है। हो सकता है की oneplus इस बार कैमरा के मामले में बहुत सी दिग्गज कंपनियों को कड़ी टक्कर दे सकता है।
One Plus 9 Series Price in India -
Oneplus 9 Series के prices की बात करें तो खबरों के अनुसार Oneplus 9 और 9 Pro की price लगभग ५१,९९९ रूपए के आसपास हो सकती है और वही Oneplus 9 R , जो की इनका सस्ता मॉडल होगा उसकी प्राइस लगभग ३७,९९९ रूपए के आसपास हो सकती है।
यदि आपको यह पोस्ट पसन्द आयी है , तो इसे कृपया शेयर करें और इसी तरह के लेटेस्ट न्यूज़ और जानकारी के लिए हमें फॉलो करें
धन्यवाद !
धन्यवाद !
Disclaimer - पोस्ट में की गयी बातें कुछ leaks और ख़बरों के अनुसार है , ये सभी बातें सही हो इसकी गारंटी हम नहीं लेते।

0 Comments